किट इंटरनेशनल – भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा !
29/05/2017 -किट इंटरनेशनल शतरंज में भारत के दिग्गजों के थोड़े फीके प्रदर्शन के बीच देश के ही कई अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन के कारण पाँच राउंड के बाद भारत का दबदबा साफ तौर पर देखा जा सकता है । चोंथे राउंड में टॉप सीड ओमोनटोव को भारत के सीआरजी कृष्णा नें हार का स्वाद चखाया । फिलहाल पाँच राउंड के बाद सीआरजी कृष्णा ,शायांतन दास ,आरआर लक्ष्मण ,एस नितिन ,सिद्धांत मोहपात्रा ,कार्तिक वेंकटरामन ,बंगालदेशी दिग्गज रहमान जियौर ,आर्मेनिया के लेवान बाबूजिआन 4.5 अंको के साथ संयुक्त बढ़त पर है । चेसबेस इंडिया के संस्थापक सागर शाह भुवनेश्वर में मोजूद रहकर प्रतियोगिता की हर हलचल पर अपनी नजर रखे हुए है और आप तक सारी जानकारी पहुंचा रहे है ।