27वां खेलो चेस इंडिया संडे मास्टर्स : वेदांत भारद्वाज एकतरफा अंदाज़ में जीते
21/12/2025 - मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में खेला गया 27वां संडे मास्टर्स ब्लिट्ज़, भोपाल के ही शानदार खिलाड़ी वेदांत भारद्वाज ने अपने नाम कर लिया है। डबल राउंड रॉबिन में खेली गई इस प्रतियोगिता में कुल 8 फ़ीडे रेटेड खिलाड़ियों ने भाग लिया और सभी ने आपस में 2-2 बाज़ियाँ खेलीं। वेदांत ने खेली गई 14 बाज़ियों में से 12 बाज़ियाँ जीतीं। वहीं दूसरे स्थान पर 9/14 अंकों के साथ उज्जैन के देवांश सिंह रहे और 9/14 अंकों के साथ ही तीसरा स्थान फ़ीडे इंस्ट्रक्टर निखलेश जैन को प्राप्त हुआ। यह खेलो चेस इंडिया अकादमी की 72वीं प्रतियोगिता थी और इसका आयोजन चेसबेस इंडिया ट्रेनिंग अकादमी, भोपाल में हुआ। प्रत्येक रविवार को खेलो चेस इंडिया क्लब का प्रयास रहता है कि वह एक न एक शतरंज की प्रतियोगिता ज़रूर करवाए, जिससे भोपाल के और आसपास के खिलाड़ियों को तैयारी में मदद हो और प्रतियोगिता खेलते रहने का मौका मिले, पढ़े यह लेख। फोटो : देवांश सिंह